Popup Image
Advertisement

नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख ठगे

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। विजय नगर थाने में पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार फरियादी गणेश पिता प्रेमचंद्र राठौर उम्र 22 साल निवासी रामनगर बड़ी भमौरी है। घटना मेघदूत टावर गेलेक्सी होटल के पास की है।

शिकायत पर आरोपी शुभम बन्सोटिया के खिलाफ धारा 406 में केस दर्ज किया है। नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने पीड़ित गणेश से करीब 2 लाख रुपए ठग लिए। मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें