Popup Image
Advertisement

पुजारी महासंघ का महाकुंभ और रैली 19 को उज्जैन में

उज्जैन। अभा पुजारी महासंघ मप्र में पुजारियों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है। महासंघ का उद्देश्य देश के पुजारियों को संगठित कर एक ध्वज, एक व्यवस्था में लाने का हैं। मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों को आमंत्रण भेजा है। इसी विषय को लेकर महासंघ द्वारा पुजारी महाकुंभ का आयोजन 19 सितंबर को सामाजिक न्याय परिसर आगर रोड पर रखा है।

Advertisement

पुजारी महाकुंभ और महारैली का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी करेंगे। इसके अंतर्गत महारैली चारधाम मंदिर से प्रात: 10 बजे प्रारंभ होकर सामाजिक न्याय परिसर पर महाकुंभ के रूप में परिवर्तित होगी। महासंघ के नगर अध्यक्ष रूपेश मेहता ने बताया कि प्रदेश के हजारों पुजारी सपरिवार सम्मिलित होंगे और संगठन के प्रति अपनी एकता और समर्पण का परिचय देंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें