Popup Image
Advertisement

मोदी फ्रांस पहुंचे, भारतीय समुदाय ने स्वागत किया, पीएम ने बच्चे को दुलारा

महिलाओं ने हाथ माथे से लगाया; मैक्रों से होगी मुलाकात

Advertisement

नई दिल्ली//पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस शहर पहुंचे। होटल में भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने बच्चे को गोद में उठाया और दुलार किया। महिलाओं ने पीएम के हाथ को माथे पर लगाया। इसके बाद मोदी ने कल्चरल प्रोग्राम देखा। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। साथ ही ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थ टेक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, एआई, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े 12 समझौते हो सकते हैं। भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील पर अहम चर्चा होगी। भारत चाहता है कि इन विमानों में अपने हथियार जोडऩे की सुविधा मिले। इसके लिए सोर्स कोड का मुद्दा भी उठाया जाएगा। डील पर अभी कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की मंजूरी नहीं मिली है। प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा। प्रधानमंत्री 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रहेंगे। उनका फ्रांस दौरा दो फेज में होगा। 3 शहरों नीस, एवियान और पेरिस जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें