Advertisement

उज्जैन: छत पर काम करते समय युवक के साथ ये क्या हुआ

ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण

Advertisement

उज्जैन।डेढ़ माह पहले मायापुरी स्थित निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करते समय मिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। चिमनगंज पुलिस ने जांच के बाद ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र मरमट मिस्त्री था और प्रेम नगर छोटी मायापुरी स्थित निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था।

5 जुलाई को छत पर काम करते समय जितेन्द्र मरमट करंट की चपेट में आया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जितेन्द्र की पत्नी सोनूबाई ने थाने में ठेकेदार दिलीप पिता जगन्नाथ और मकान मालिक राजेश लश्करी पिता लक्ष्मण निवासी प्रेम नगर के खिलाफ शिकायत की थी। जांच के बाद उक्त दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मिी की काम करते समय सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें