Popup Image
Advertisement

जैन मंदिर में शुरू हुआ नौ दिनी कल्याण मंदिर स्त्रोत विधान…

उज्जैन।आत्म कल्याण और विश्व शांति के लिए दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फ्रीगंज में 1 से 9 दिसंबर तक श्री कल्याण मंदिर स्त्रोत विधान का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

इसकी रचना विक्रम संवत् 625 में जैन आचार्यश्री कुमुदचंद्राचार्य ने की थी। यह आयोजन आचार्य शिरोमणि विद्यासागर महाराज की शिष्या आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में हो रहा है।

विधान का शुभारंभ आज सुबह 6.30 बजे देव व गुरु आज्ञा से किया। सुबह 7 बजे घट यात्रा निकाली और इसके बाद नरेंद्र कुमार-प्रसन्न बिलाला ने ध्वजारोहण किया।

Advertisement

श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा, पांडाल शुद्धि, मंडप शुद्धि, पात्र शुद्धि, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, आचार्य निमंत्रण क्रिया हुई।

विधानाचार्य ब्रह्मचारी दीपक भैयाजी मंत्रोच्चार व संगीत के साथ श्री कल्याण मंदिर स्त्रोत विधान करवाया। 9 दिसंबर तक विधान प्रतिदिन सुबह 7 बजे से शुरू होकर 11 बजे तक चलेगा। इस विधान में 500 इंद्र-इंद्राणी शामिल हो रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें