Advertisement

दैनिक वेतन भोगी स्थायी कर्मियों का सांकेतिक धरना

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर मप्र कार्यभारित एवं स्थायी दैनिक वेतन भोगी श्रमिक महासंघ के नेतृत्व में मप्र से 10 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अंबेडकर पार्क, तुलसी नगर भोपाल में नियमतिकरण एवं ७वां वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति, नियमित सामान कर्मचारियों को सुविधा की मांग को लेकर कर्मचारियों ने मांग उठाई। इस दौरान सातवें वेतनमान एवं नियमित समान सुविधाएं मिलने का आश्वासन दिया गया।

 

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधुकर सांवले प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ एवं राष्ट्रीय मंत्री अय्यर, कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए कर्मचारी नेता दिलीप चौहान ने बताया कि भोपाल में आयोजित आंदोलन में उज्जैन से कुलदीप भभूतिया, मांगीलाल पाटीदार, अशोक मालवीय, मनोहर गिरी, सुरेंद्र राठौर बाबू सिंह ठाकुर, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र वेद, प्रदीप झा, असलम खान, तेजकरण, महेश चौहान, निहाल सिंह, कृष्णा माली आदि शामिल हुए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें