Advertisement

पर्युषण महापर्व: जैन मंदिरों में प्लास्टिक मुक्त उज्जैन अभियान, कपड़े की थैलियां वितरित की

रंगमहल धर्मशाला में एक शाम अरिहंत के नाम म्यूजिकल हाऊजी का आयोजन कल होगा

उज्जैन।अरिहंत सोशल गु्रप द्वारा पर्युषण महापर्व के शुभारंभ अवसर पर जैन मंदिरों में प्लास्टिक मुक्त उज्जैन अभियान अंतर्गत मंदिर में आने वाले सभी दर्शनार्थियों को कपड़े की थैली वितरित की गई और उनसे प्लास्टिक के उपयोग को त्यागने का अनुरोध किया गया।

 

Advertisement

ग्रुप सदस्य सुबह से ही शहर के लगभग सभी प्रमुख मंदिरों एवं स्थानक पर कपड़े की थैलियों के साथ उपस्थित हो गए थे। इनमें प्रमुख रूप से अवंति पाश्र्वनाथ मंदिर पर अध्यक्ष गुणवंत शाह एवं सचिव आशिष नांदेचा, खाराकुंआ मंदिर पर दिनेश सोलंकी, नितिन शाह, कमलेश मारू, महावीर भवन स्थानक पर राजेंद्र चेलावत, द्वारकेश गुप्ता, सुरेश जैन, सुभाष नगर स्थानक पर विनोद जैन, सुगनचंद जैन, अजय बम्बोरी, कांच मंदिर पर विक्की कटकानी, गौरव गोदावत आदि पर आने वाले दर्शनार्थियों को कपड़े की थैली वितरित की गईं।

ग्रुप अध्यक्ष गुणवंत शाह ने बताया कि यह व्यापक अभियान पूरे पर्युषण पर्व चलाया जाएगा। 26 अगस्त को रंगमहल धर्मशाला में एक शाम अरिहंत के नाम म्यूजिकल हाऊजी का भी आयोजन किया जाएगा। यहां भी सभी से प्लास्टिक का त्याग कर कपड़े की थैली अपनाने का आव्हान किया जाएगा तथा सभी मौजूद सदस्यों को कपड़े की थैली वितरित भी की जाएगी। जिसमें फूल हाउस में सोने का पेंडल बतौर पुरस्कार दिया जाएगा। ग्रुप की महिला सदस्य सीमा शाह, कामिनी शाह, आभा गुप्ता, उषा जैन, शशि मारू आदि उपस्थित रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें