पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर निकाली सद्भावना यात्रा

By AV NEWS

उज्जैन। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जन्मोत्सव पर सद्भावना यात्रा का आयोजन देव जनजागरण समिति द्वारा किया गया। शांति के प्रतीक गुब्बारों को आसमान में उड़ाकर हाथों में मशाल लिये सद्भावना यात्रा निकाली।

कार्यक्रम संयोजक देवव्रत यादव ने बताया कि सद्भावना यात्रा के प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहर बैरागी ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में मशाल जलाकर यात्रा प्रारंभ की। विशेष अतिथि के रूप में घट्टिया विधायक रामलाल मालवीय, जिलाध्यक्ष कमल पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. बटुकशंकर जोशी, आजाद यादव, चेतन यादव, अजीतसिंह ठाकुर, विक्की यादव, हेमंतसिंह चौहान, जितेन्द्र तिलकर, मनीष शर्मा, अर्पित यादव, संजय मालवीय, बबलू खिची, धीरेन्द्रसिंह कुशवाह, राधेश्याम राठौर, अशोक भारती आदि ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। यात्रा के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार सतीश गौड़ व कोरोना काल में निस्वार्थ सेवा देने वाले पवन यादव को राजीव गांधी अवार्ड से सम्मानित किया गया। सद्भावना की शपथ योगेश शर्मा ने दिलाई। संचालन ओम भारद्वाज ने किया। आभार सुंदरलाल मालवीय ने माना

Share This Article