पेड़ के नीचे बैठे मजदूर को कार ने कुचला

ग्वालियर। शहर में तेज रफ्तार का कहर एक मजदूर की जान ले गया। सिकंदर कंपू क्षेत्र में रविवार रात पेड़ के नीचे बैठे एक मजदूर को कार ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने करीब 24 घंटे तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया, लेकिन सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जनकगंज के निम्बाजी की खो निवासी 40 वर्षीय शाकिर खान (पुत्र जमील खान) पेशे से मजदूर था। रविवार को दिनभर काम करने के बाद वह रात करीब 10 बजे सिकंदर कंपू पुरानी कलारी के पास एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से उसे रौंद दिया।

Advertisement
Advertisement









