Popup Image
Advertisement

बेटे-बहू ने पैसों के लिए मां को मार डाला

इंदौर। ग्रामीण अंचल में कलयुगी बेटे-बहू ने बुजुर्ग मां को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। किशनगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम रेवतीबाई पति बंसी लिल्लोरे है। रेवतीबाई के पति नहीं है, वह अपने भाई के साथ रहती थी। उसके बेटे आरोपी राजेंद्र ने रेखा नामक लड़की से प्रेम विवाह किया था।

Advertisement

राजेंद्र पिछले दिनों रेवतीबाई को अपने घर ले आया। राजेंद्र प्रॉपर्टी का काम करता है। वह और उसकी पत्नी रेखा रेवतीबाई से पैसों की मांग कर रहे थे। रेवतीबाई ने पैसा ना होने की बात कही तो आरोपियों ने बैट, साइकिल में हवा भरने के पंप सहित लकड़ी से बुजुर्ग रेवतीबाई को बुरी तरह से मारा-पीटा।

गंभीर घायल हालत में रेवतीबाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसने अपने बेटी-दामाद सहित पुलिस को बताया था कि उस पर राजेंद्र और रेखा ने हमला किया है। इलाज के दौरान रेवतीबाई की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे-बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें