महाराष्ट्र में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का कहर

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई है। पिछले कुछ दिनों में महराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण वाला राज्य रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से यहां कोरोना के मामलों में कमी आई है, पर इसके साथ ही भयावह रोग म्यूकॉरमायकोसिस यानि ब्लैक फंगस तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में अब तक दो हजार लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 8 लोगों की जान जा चुकी है। मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस की चपेट में आ रहे हैं। इस वजह से उनकी आंख और दिमाग को बड़ा खतरा है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को बताया कि राज्य में ब्लैक फंगस की बीमारी तेजी से बढ़ी है जिससे अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। जो कोरोना संक्रमित मधुमेह से पीड़ित हैं उनमें म्यूकॉरमायकोसिस के लक्षण ज्यादा दिखाई दिए हैं।









