Popup Image
Advertisement

कान्ह डाइवर्जन सहित सिंहस्थ के 22 प्रोजक्ट का 1 दिन में निरीक्षण

दूसरा रैंडम निरीक्षण: एक साथ 10 अक्टूबर को निकलेंगे अधिकारी, देखेंगे निर्माण कार्य

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कान्ह डाइवर्जन क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट सहित सिंहस्थ के 22 प्रोजक्ट का रैंडम निरीक्षण 1 दिन में जांच दल के अधिकारी करेंगे। 10 अक्टूबर को सभी एक साथ निकलेंगे और निर्माण कार्यों का पता लगाएंगे। जहां काम शुरू नहीं हो सके हैं, उसकी भी स्थिति रिपोर्ट में पेश की जाएगी।

सिंहस्थ के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सरकार की नजऱ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ मेलाधिकारी और संभागायुक्त आशीष सिंह इसके लिए रैंडम निरीक्षण कर रहे हैं। दूसरा निरीक्षण 10 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके लिए जांच टीमें बना दी गई हैं। किन अधिकारियों को किन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करना है, यह भी तय कर दिया गया है।

Advertisement

22 प्रोजेक्ट को इसमें शामिल किया गया है। कान्ह डाइवर्जन क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट सहित सावरखेड़ी सिलारखेड़ी सिंचाई प्रोजेक्ट को भी इसमें शामिल किया गया है। सुबह 10 बजे से निरीक्षण के लिए टीमें पहले कलेक्टोरेट पहुंचेगी फिर स्पॉट पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की जांच शुरू करेंगी। इसके लिए आवश्यक उपकरण और मोबाइल लैब भी उपलब्ध कराई जाएगी। सिंहस्थ मेलाधिकारी ने हर माह की 10 और 25 तारीख को ये निरीक्षण कराने का निर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक तैयारी शुरू कर दी गई है।

इन कार्यों का होगा मुआयना

Advertisement

पीटीएस परिसर में 16 जीओ क्वार्टर्स का निर्माण

मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य

नए सब स्टेशन के लिए 11 केवी और 33 केवी इंटरकनेक्शन लाइन

नागझिरी से दताना चौराहा पर नेशनल हाईवे रोड जंक्शन तक फोरलेन और बड़े पुल से रणजीत हनुमान मंदिर होते मोजमखेड़ी और कालभैरव से मौजमखेड़ी तक फोरलेन रोड निर्माण

करोहन से नईखेड़ी और वाकणकर ब्रिज से दाऊदखेड़ी, तपोभूमि से हामूखेड़ी, रणजीत हनुमान से सिंहस्थ बायपास गोनसा और

उज्जैन सिटी सीवरेज प्रोजक्ट फेस 1 और 3(अमृत 2.0), सिवरेज प्रोजक्ट 2 (नगर निगम सीमा से बाहर)

कोठी पैलेस पर वीर भारत संग्रहालय का निर्माण तथा विक्रम कीर्ति मंदिर परिसर में पुरातत्व संग्रहालय और सिंधिया ओरिएंटल इंस्टीट्यूट का पुनर्निर्माण।

रेलवे स्टेशन से महाकाल लोक तक रोप वे प्रोजेक्ट

महाकाल लोक में नवीन थाना भवन निर्माण

उज्जैन और इंदौर में कान्ह नदी पर 5-5 बैराज निर्माण

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें