Popup Image
Advertisement

भैरव महाराज के दर्शन कर उज्जैन आए थे 5 दोस्त, नृसिंह घाट पर डूबने से एक की मौत

बडऩगर तहसील के बिरियाखेड़ी का रहने वाला था मृतक, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पांच दोस्तों के साथ भैरव महाराज के दर्शन कर उज्जैन आए एक युवक की नृसिंह घाट पर डूबने से मौत हो गई। वह बडऩगर तहसील के बिरियाखेड़ी का रहने वाला था। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक का नाम योगेश पिता कन्हैयालाल भदौरिया (२२) है। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को अपने पांच दोस्तों के साथ ग्राम गोंदिया खजूरिया में भैरव महाराज के दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद सभी उज्जैन आ गए। यहां उन्होंने शिप्रा में नहाने का मन बनाया और नृसिंह घाट पहुंच गए। यहां नहाने के दौरान योगेश को गहराई का अंदाजा नहीं रहा और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया तभी वहां पहुंचे मां शिप्रा तैराक दल के सदस्यों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन नीचे ‘खो’ (गड्ढा) होने के कारण युवक वहीं फंस गया। बाद में उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक योगेश अविवाहित था और फर्नीचर का काम करता था।

Advertisement

पराठे लेने गया था, बाइक से गिरा, अस्पताल में भर्ती

उज्जैन। आलू के पराठे लेने महाकाल क्षेत्र में गया युवक बाइक से गिरकर चरक अस्पताल पहुंच गया। उसे सिर और पैर में गंभीर चोट है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। 28 वर्षीय घायल का नाम शेषनारायण पिता नंदू जोशी निवासी ढाबा रोड है। शेषनारायण की मां ममता जोशी ने बताया कि बेटा सोमवार रात करीब 11 बजे आलू के पराठे लेने के लिए महाकाल मंदिर के पास किसी रेस्टोरेंट पर गया था तभी वह बाइक से फिसलकर गिर गया जिससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई। उसे आसपास के लोगों ने चरक अस्पताल भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें