Advertisement

आज से जिम भी खुलेंगे, एक समय में अधिकतम 20 सदस्य कर सकेंगे व्यायाम

उज्जैन। आज से जिम प्रारंभ करने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है। उज्जैन जिले के समस्त अखाड़े, जिम, व्यायाम केंद्र प्रारंभ किए जा रहे है। पूर्व की तरह कोविड-19 के नियमों का पालन अति आवश्यक होगा। जिम में एक समय में 20 सदस्यों की संख्या रहेगी।

Advertisement

सैनिटाइजर, मास्क, डिस्टेंस का पालन अति अनिवार्य रहेगा। जिम का समय वर्तमान में सुबह 6 से रात्रि 8 बजे तक रहेगा। नियमों का पालन ना करने पर किसी भी प्रशासनिक कार्यवाही के लिए जिम संचालक की स्वयं की जवाबदारी होगी। जिम प्रारंभ किए जाने पर जिले के समस्त जिम संचालक, अखाड़े, व्यायाम केंद्र संचालकों ने पूर्व मंत्री पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कोविड के नियमों के पूर्ण पालन करने हेतु आश्वस्त किया है। जानकारी शैलेन्द्र व्यास ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें