Advertisement

धन्वन्तरि चिकित्सालय में स्वर्णप्राशन शिविर कल

उज्जैन। शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के शिशु एवं बालरोग विभाग अंतर्गत 21 सितंबर को जन्म से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। शिशु के मेधा, बुद्धि व बलवर्धन तथा बार-बार होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अपने बच्चों को स्वर्णप्राशन अवश्य कराएं। स्वर्णप्राशन माता-पिता द्वारा अपने बच्चों को दिया गया एक अनुपम उपहार है। जो उनकी स्वास्थ्य समद्धि के लिये प्राचीन ऋषियों की भेंट है। प्रधानाचार्य डॉ. जे.पी. चौरसिया ने बताया कि चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. ओ.पी. शर्मा तथा आर.एम.ओ. डॉ. हेमंत मालवीय के निर्देशन में कर्मचारियों तथा छात्र/छात्राओं के सहयोग से स्वर्णप्राशन कार्यक्रम 21 सितंबर को प्रात: 10 से प्रारम्भ होगा।

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें