Advertisement

पोर्टल पर पंजीयन होने से श्रमिकों को रोजगार सुगमता से प्राप्त होगा

उज्जैन। दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार एवं लिटिल एनर्जी शिक्षण समिति उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नीलगंगा हाट बाजार में किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विरजेश उपाध्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार नईदिल्ली थे। उन्होंने श्रमिकों के सर्वांगीण विकास हेतु भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास योजना, श्रम योगी मानधन योजना, ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ श्रमिकों को कैसे पहुंचाया जाये इस पर विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। केंद्र शासन यही लक्ष्य लेकर श्रमिकों के कार्यस्थल पर पहुंच कर प्रशिक्षित करने की आवश्यता है। जिससे श्रमिकों को रोजगार मिलने में सुविधा हो।

प्रशिक्षित एवं प्रमाणित श्रमिकों का श्रमिक पोर्टल पर पंजीयन होने से रोजगार सुगमता से प्राप्त होगा। क्षेत्रीय सलाहकार समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मारू ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ आप सभी श्रमिकों तक पहुंचाने हेतु हमारा क्षेत्रीय निदेशालय इंदौर प्रतिबद्ध है। क्षेत्रीय निदेशक अरविंद एस धुर्वे ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की जानकारी दी। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र उज्जैन से अतुल वाजपेयी प्रबंधक ने बताया कि छोटे-छोटे लोन से अपना व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें सब्सिडी का भी प्रावधान है।

Advertisement

वित्तीय साक्षरता विभाग, बैंक ऑफ इंडिया के अरविंद नरवरे ने स्वयं सहायता समूह एवं डिजीटल बैंकिंग के बारे में जानकारी दी। लघु गृह उद्योग से अंकुश राठी ने लघु उद्योग डालने हेतु लोन एवं मशीन की जानकारी एवं प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। लिटिल एनर्जी शिक्षण समिति की अध्यक्ष किरण सिसौदिया द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें