कांग्रेस नेत्री नूरी खान घर से बाहर निकली तो पुलिस ने घेर लिया

By AV NEWS

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष और भारत जोड़ो यात्री नूरी खान को उनके अमरनाथ एवेन्यू स्थित घर में नजरबंद कर दिया गया।

नूरी का आरोप है कि वे मुख्यमंत्री को बेघर हो रहे लोगों की तकलीफ बताने के लिए ज्ञापन देना चाहती थीं, लेकिन पुलिस-प्रशासन नहीं चाहता कि वे CM से मिलें।

इसीलिए घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री आज उज्जैन आए हुए हैं।उज्जैन में 2016 के बाद सिंहस्थ कुंभ मेले की जमीन पर काटी गई ज्ञान टेकरी, श्री रामनगर, मंगल कॉलोनी, पिपलीनाका क्षेत्र, मंगलनाथ क्षेत्र सहित गुलमर्ग कॉलोनी के लोगों के घर तोड़े जाने हैं। इसी के खिलाफ नूरी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहती थीं।

नूरी खान ने आरोप लगाया है कि CM तक अपनी बात पहुंचाना चाहती थीं, लेकिन नजरबंद कर दिया गया। नूरी खान ने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें वे घर से जैसे ही बाहर निकलती हैं, पुलिस का अमला उन्हें घेर लेता है। इस बिच खींचतान होती है और महिला पुलिस बल कहता है कि CM निकल जाएं, फिर चली जाना।

Share This Article