Advertisement

अव्यवस्था: शिप्रा के घाटों पर लगी रेलिंग टूटी

महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के शेड भी नहीं…

Advertisement

उज्जैन।पूर्व में पर्व स्नान के दौरान ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिप्रा स्नान के लिए आते थे। लेकिन महाकाल महालोक बनने के बाद से श्रद्धालु अधिक आ रहे हैं। महाकाल दर्शन से पूर्व शिप्रा स्नान करते हैं। इसलिए आम दिनों में भी सुबह से दोपहर तक शिप्रा के घाटों पर श्रद्धालु स्नान करते रहते हैं।

इधर रामघाट, दत्त अखाड़ा सहित अन्य घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। यहां पर लगाई गई रेलिंग टूट गई है। जिसे ठीक नहीं करवाया गया है। इससे लोग गहरे पानी में जाकर हादसे का शिकार हो सकते हैं। वहीं महिलाओं के कपड़े बदलने के शेड भी नहीं हैं। पूर्व में जो शेड लगाए गए थे वे टूट गए है और कुछ शेड बाढ़ के दौरान पानी में बह गए। स्नान के बाद महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए परेशान होना पड़ता है।

Advertisement

मनचले भी घाटों पर घूमते रहते हैं। तीर्थ पुरोहितों व पंडों ने इस संबंध में पूर्व में निगम अधिकारियों से भी कहा लेकिन आज तक शेड के इंतजाम नहीं किए गए। पं. आनंद गुरु लोटावाला ने बताया कि यहां पर घाटों पर पुलिस व्यवस्था भी नहीं रहती हैं। वहीं सफाई भी नहीं हो पा रही हैं। नर्मदा का जल भी नहीं छोड़ा गया है। पानी गंदा हो रहा है। ऐसे में ही लोगों को स्नान करना पड़ रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें