Advertisement

परिवहन विभाग ने कॉर्ड प्रिंट करने का ठेका निरस्त किया

ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन मोबाइल पर अब पीडीएफ फार्मेट में मिलेंगे….!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:ड्राइविंग लाइसेंस,रजिस्ट्रेशन कॉर्ड समय पर प्रिंट करके नहीं देने पर परिवहन विभाग ने स्मार्ट चिप कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया। इसके बाद परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस,रजिस्ट्रेशन मोबाईल पर पीड़ीफ फार्मेट में देने का निर्णय लिया है।

कॉर्ड प्रिंट करने का जिम्मा स्मार्ट चिप कंपनी को दिया गया था। कंपनी द्वारा समय पर कार्ड नहीं दिए जा रहे थे। परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड की कमी से जूझ रहा था और वाहन मालिक परेशान हो रहे थे। अकेले उज्जैन में ही ५ हजार से ज्यादा ड्राइविंग और रजिस्ट्रेशन कार्ड लंबित हैं। परिवहन विभाग में एक साल से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की समस्या बनी हुई है। परिवहन विभाग आवेदकों के लिए सुविधाओं को लगातार ऑनलाइन और आधुनिक करने में जुटा है, ताकि आमजन को परिवहन विभाग के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाए। सभी आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा कार्य समय पर नहीं किया जा रहा था। इसी के चलते ठेका निरस्त कर दिया गया है।

Advertisement

समाधान निकालने में जुटा विभाग

आरटीओ संतोष मालवीय का कहना है कि लाइसेंस के खाली कार्ड को लेकर सर्वाधिक परेशानी आ रही है। इसका समाधान निकालने में विभाग जुटा है। पीडीएफ फॉर्म में डीएल और आरसी जारी करने की प्रक्रिया विभाग शुरू कर सकता है। मुख्यालय स्तर पर आरसी और डीएल की भी पीडीएफ जारी करने की योजना तैयार की जा रही है।

Advertisement

कार्ड अब पीडीएफ में

ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड की कमी से जूझ रहा परिवहन विभाग इस समस्या के समाधान के लिए ये दोनों ही कार्ड अब पीडीएफ फॉर्म में जारी कर सकता है। आधार कार्ड की तरह ही एक ओटीपी नंबर प्राप्त होगा और उसे दर्ज करने पर संबंधित कार्ड की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। यह देशभर में मान्य होगा। उज्जैन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए लाइसेंस या नवीनीकरण के ,रजिस्ट्रेशन कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त होते हैं। सीएम ऑनलाइन पर भी लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं मिलने की शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है। नई सुविधा के बाद वाहन चालकों को काफी सुगमता होगी।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा एसएमएस

सूत्रों का कहना है कि पीडीएफ फॉर्म में आरसी और डीएल देने की तैयारी की जा रही है। आधार कार्ड की तरह आनलाइन प्रिंट भी निकाला जा सकेगा।यदि यह सुविधा लागू होती है तो वाहन स्वामी और लाइसेंस बनाने वाले को रजिस्ट्रेशन नंबर पर एक एसएमएस भेजा जाएगा। इसके माध्यम से पोर्टल से आरसी और डीएल की पीडीएफ प्राप्त की जा सकेगी। लोकसभा चुनाव के बाद यह सुविधा शुरू हो सकती है। हालांकि अभी इस पर पूरी तरह से अमल नहीं हुआ है। परिवहन विभाग ऑनलाइन सुविधाओं पर फोकस कर रहा है। इससे आवेदकों को विभाग के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें