Advertisement

निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी गिरफ्तार

पुलिस ने अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पकड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने निरंजनी अखाड़े से निष्कासित साध्वी मंदाकिनी को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि साध्वी मंदाकिनी पुरी से थाने में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मंदाकिनी उर्फ ममता जोशी के खिलाफ चिमनगंज थाने और महाकाल थाने में अलग-अलग प्रकरण दर्ज है। साध्वी ने कुछ दिनों पहले कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

 

मंदाकिनी के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही चिमनगंज मंडी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद उन्होंने सुसाइड का प्रयास किया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस मंदाकिनी को कोर्ट में पेश करेगी।

Advertisement

जयपुर के एक महामंडलेश्वर को आचार्य महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर मंदाकिनी पुरी ने उनसे किश्तों में 8.92 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे। इस मामले में मंदाकिनी पुरी और उनके एक सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement

Related Articles