Advertisement

मध्यप्रदेश में BJP ने किया क्लीन स्वीप ,जीती 29 सीटे

देश में लोकसभा चुनाव के नतीजे भले ही भाजपा की अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हों, लेकिन मध्यप्रदेश में बीजेपी ने रिकॉर्ड बना दिया है। पहली बार बीजेपी ने क्लीन स्वीप कर प्रदेश की सभी 29 सीटें जीती।

 

Advertisement

ऐसा 1984 के चुनाव में हुआ था, जब मध्यप्रदेश अविभाजित था। उस समय कांग्रेस ने सभी 40 सीटें जीती थी।इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वे 11 लाख 75 हजार 92 वोटों से जीते। वहीं, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान ने देश में तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से विजय मिली।इस चुनाव में कांग्रेस का सबसे मजबूत किला छिंदवाड़ा भी ढह गया। यहां कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, राजगढ़ से चुनावी मैदान में उतरे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी हार गए। रतलाम सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को भी हार का मुंह देखना पड़ा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें