पत्नी को वीडियो कॉल कर युवक ने फांसी लगाई

इंदौर में एक शख्स ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और उसके सामने ही फांसी लगा ली। पत्नी ने इसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। उसने ससुरालवालों और पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना परदेशीपुरा में रविवार शाम की है। पुलिस के मुताबिक, मनोज निर्मल (30) की पत्नी बच्चे के साथ चार महीने पहले मायके चली गई थी। इससे मनोज दुखी था।

मनोज ने रविवार को घर में फांसी का फंदा बनाया। फिर नागदा में रह रही पत्नी जयश्री को वीडियो कॉल किया और वापस लौटने के लिए कहा। जब वह नहीं मानी तो मनोज उसके सामने ही फंदे पर झूल गया। जयश्री स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन कर उसे तड़पता देखती रही। कुछ देर बाद जयश्री ने यही वीडियो पति मनोज के मोबाइल पर भेज दिया। जिसे सोमवार सुबह पुलिस ने देखा।

Related Articles