चेन्नई से आए पाठशाला के बच्चों ने की नवकार आराधना

जिरावला पाश्र्वनाथ, मनोहर इंदू मंडल, मनोहर संस्कार पाठशाला के बच्चे भी हुए शामिल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दानीगेट स्थित अवंति पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में चल रही नौ दिन नवकार आराधना में रविवार को सैकड़ों आराधकों ने नवकार आराधना करते हुए लाखों जाप किए। आराधना में विशेष आकर्षण चेन्नई से आए पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चे रहे। साथ ही जिरावला पाश्र्वनाथ मंडल, मनोहर इंदू मंडल और मनोहर संस्कार पाठशाला के बच्चे भी उपस्थित रहे।
ग्रुप संयोजक अंजु मनोज सुराणा ने बताया कि दादा अवंतीजी के दरबार में पर्युषण पर्व पर नौ दिन नवकार आराधना में पारस इकतीसा, भक्तांबर स्तोत्र पाठ, चेत्यवंदन सुबह 8 से 9 बजे तक किए गए। जिसमें समाज के महिला-पुरुष, बच्चे, समाज के मंडल, संस्थाओं के सदस्य सैकड़ों की संख्या में पहुंचे तथा लाखों जाप किए। लक्की ड्रॉ के माध्यम से उपहार प्रदान किए गए। मंडलों को भी उपहार के साथ प्रभावना प्रदान की गई।
मंडलों का बहुमान अवंती पाश्र्वनाथ ट्रस्ट द्वारा किया गया। 1 सितंबर को बंपर गिफ्ट चमेली बेन जैन को मिला। लाभार्थी मनोज अंजली कोचर परिवार द्वारा प्रदान किया गया। 9 गिफ्ट सुरेशचंद्र रमेशचंद्र गादिया और मनोज कोचर परिवार द्वारा दिए गए। सबसे पहले आने वाले आराधक को एडवोकेट ऐश्वर्य सुराणा, माधुर्य सुराणा द्वारा आकर्षक उपहार प्रदान किया गया। दो मंडल और संस्कार वाटिका को उपहार संतोष तारा सालेचा द्वारा दी गई।
प्रभावना संजय नीलू गिरिया द्वारा दी गई। इस अवसर पर मनोज सुराणा, अंजु सुराणा, महेश मधु घुगरिया, रमेश पुखराज चोपड़ा, अंकित अमीषा जैन, धर्मेंद्र साधना जैन, ललित मनीषा कोठारी, अनिल तारा जैन, राजेश अनिता सोनी, प्रदीप किरण नाहटा, जिनेंश वर्षा सराफ, प्रमोद चंचल पटवा, अल्पेश अर्पिता दुग्गड, संतोष मधुलिका सिरोलिया, नितेश नहाटा, नवीन शीतल कोठारी, पीयूष चोरडिय़ा, जय जैन, कुशिका जैन, सारव मेतविक सराफ, रौनक जैन, दिव्यांशी कोठारी आदि उपस्थित थे।









