Popup Image
Advertisement

कुत्ता बावड़ी रोड पर युवक की लाश मिली

उज्जैन। कुत्ता बावड़ी रोड पर अज्ञात युवक की लाश पड़ी होने की सूचना के बाद भैरवगढ़ और महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सुबह कुत्ता बावड़ी रोड पर अज्ञात युवक की लाश पड़ी होने सूचना मिली थी।

Advertisement

मौके पर पहुंचकर देखा युवक के सिर में चोंट के निशान थे। संभवत: उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। उसकी उम्र 35 वर्ष के करीब लग रही है। कपड़ों से मिली पर्ची में एक मोबाइल नंबर लिखा था उस पर संपर्क किया जो ढाबे का निकला। ढाबे वाले ने जानकारी दी कि उक्त युवक को नहीं पहचानता, वह काम की तलाश में आया था।

भाई बहन के परिवार में मारपीट

Advertisement

उज्जैन। दानीगेट क्षेत्र में भाई बहन के परिवारों के बीच मकान की बात को लेकर मारपीट हुई। उर्मिला बाली पति सूरज निवासी मक्सी रोड ने सूरज कोरट, दिलीप, किशोर, बुट्टा उर्फ मंकू, सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं सरोज कोरट पिता किशोर कोरट निवासी दानीगेट ने उर्मिला बाली, सूरज, विकास गिरजे उर्फ पम्मी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें