राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कल

उज्जैन। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर को उज्जैन में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत पेम्पलेट बांटने के साथ ही उपभोक्ताओं को उनके अधिकार बताए जाएंगे। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम भारद्वाज एवं प्रदेश अध्यक्ष संदीप सूरी के निर्देशन में पूरे देश में 24 दिसम्बर मंगलवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जायेगा। इसी श्रृंखला में इस आयोजन को लेकर बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रखी गई। जिसमें आयोजन को सफल बनाने की शपथ ली गई। जानकारी अभिषेक भारद्वाज ने दी।

Advertisement
Advertisement









