श्रीराम दरबार मंदिर का लोकार्पण आज

साधु-संतों की मौजूदगी में होगा पूजन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। ग्राम जगोटी में राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। आज स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरी महाराज, रामेश्वर गिरी महाराज, सत्यनारायण सिंह, शिवनारायण सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह ठाकुर, मनोहरसिंह ठाकुर, रमेश सिंह ठाकुर, पदम सिंह ठाकुर, गौरव सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्री राम दरबार स्थापना महायज्ञ आयोजन के मुख्य सूत्रधार ठाकुर अरुण राज सिंह ने बताया कि परिवार में दादाजी की स्मृति और परिवार जनों के सहयोग से श्री राम दरबार मंदिर की स्थापना का पावन पर्व आया है। सर्वप्रथम महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद श्री राम दरबार की स्थापना की जाएगी। इसके लिए ग्राम आज जगोटी में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, जिसमें पूज्य साधु संतों के साथ कई गणमान्यजनों को आमंत्रित किया गया है।









