Popup Image
Advertisement

त्रिवेणी पर शनिश्चरी अमावस्या के स्नान की तैयारियां शुरू

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शनिश्वरी अमावस्या 23 अगस्त को आ रही है। मुख्य स्नान त्रिवेणी घाट पर होगा। यहां गुरुवार से प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्रिवेणी शनि मंदिर पर गुरुवार सुबह बारिश से बचने के लिए टेंट लगना शुरू हो गए हैं। वहीं घाट पर पानी होने के कारण ऊपरी हिस्से में फव्वारे लगाए जा रहे हैं, जहां पर दर्शनार्थी आसानी से स्नान कर सकेंगे। यहां शनिवार को एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना हैं। प्रशासन उसी मान से तैयारी मेें जुटा है।

Advertisement

सुबह पूजन व दिनभर भंडारा होगा: शनि मंदिर के पुजारी पं. राकेश बैरागी ने बताया कि शनिश्चरी अमावस्या पर सुबह पूजन-अभिषेक व शृंगार के बाद दिनभर दर्शन होंगे। मंदिर की ओर से यहां पर दिनभर दर्शनार्थियों के लिए भंडारा भी चलेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें