Advertisement

सर्दी की आंखमिचौली.. 18 दिन में यूं बदल गया मौसम का मिजाज

7 मिनट देरी से उग रहा और 15 मिनट पहले ढल रहा सूरज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सर्दी की आहट के बाद से आहिस्ता-आहिस्ता शहर के वातावरण में हवा और तापमान से लेकर सुबह-शाम के वक्त तक में बदलाव दिखाई देने लगा है। 20 दिन पहले के मुकाबले अब शहर में सूरज 7 मिनट देरी से उग रहा है और 15 मिनट पहले ढलने लगा है। 1 अक्टूबर को सूर्योदय का समय सुबह 6.18 बजे और ढलने का समय शाम 6.14 बजे का था। वहीं शनिवार (18 अक्टूबर) को सूर्योदय 6.25 और सूर्यास्त 5.59 बजे हुआ।

दरअसल, सितंबर में मानसून की हैप्पी एंडिंग के बाद ठंड ने भी समय से अपनी आमद दर्ज करवा दी थी। धीरे-धीरे सर्दी के तेवर भी तल्ख होने लगे थे जिसके चलते शहरवासियों पर भी इसका असर नजर आने लगा था लेकिन पिछले कुछ दिनों से गुलाबी ठंड नदारद है जिसके चलते गर्मी और उमस बढ़ गई। ऐसे में तापमान में इजाफा भी हो रहा है। जीवाजी वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दीपावली के बाद ही ठंड अपना असर दिखाएगी।

Advertisement

इस बार सर्दी दिखाएगी तल्ख तेवर
जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया आमतौर पर सितंबर माह में बारिश का सीजन खत्म होने के बाद ही से ठंड की शुरुआत हो जाती है लेकिन पिछले कुछ सालों में शहर के मौसम का मिजाज देखें तो ठंड ने देर से दस्तक दी है लेकिन इस बार समय से ठंड की शुरुआत हुई और नवंबर से कड़ाकेका दौर शुरू होने की संभावना है जिसका असर फरवरी तक रहने की संभावना है। सर्दियों के दौरान इस बार बारिश भी ज्यादा हो सकती है।

Advertisement

Related Articles