Advertisement

ग्वालियर में घूरकर देखने पर पड़ोसी की गोली मारकर हत्या, पत्नी और दो बेटे भी घायल…

आरोपियों ने छत पर चढ़कर 20 राउंड फायर किए

 

Advertisement

ग्वालियर। ग्वालियर में घूरकर देखने के विवाद में दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। इस बीच एक पक्ष ने रायफल से करीब 20 राउंड फायर किए, जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छर्रे लगने से उसकी पत्नी और एक बेटा घायल हैं। दूसरे बेटे को लाठी लगी है। घटना मंगलवार रात 11.30 बजे मुरार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव खुरैरी इलाके की है।

इलाके में पुलिस बल तैनात है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हमलावर फरार हैं। मृतक की पहचान रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भिंड का रहने वाला था। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल के मुताबिक, 5 मई को रमेश कुशवाह के बहन के घर बिजौली में शादी थी। मैरिज गार्डन में कार्यक्रम चल रहा था। टीका कार्यक्रम के पहले रमेश को भात लेकर जाना था। वह घर से निकल ही रहे थे, तभी उनके घर के सामने रहने वाले राजपाल बघेल ने रमेश पर अपने घर की महिलाओं पर घूरने का
आरोप लगाया।

Advertisement

रमेश ने इससे इनकार किया, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। पहले ईंट-पत्थर चले।

दरवाजे पर और सीने में लगी गोली

Advertisement

इस बीच राजपाल के परिवार के रामू बघेल, अनार सिंह और सुखवीर बघेल मौके पर पहुंचे। रामू और अनार सिंह छत पर चढ़ गए। उन्होंने करीब 20 राउंड फायर किए। गोली चलते ही रमेश घर की तरफ भागा, लेकिन दरवाजे पर ही उसे सीने में गोली लग गई, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
फायरिंग में रमेश के बेटे रवि कुशवाह के हाथ में गोली लगी। दूसरे बेटे अनिल कुशवाह को लाठी लगी है और पत्नी पुष्पा देवी को छर्रे लगे हैं। बहू नीतू के साथ भी डंडे से मारपीट की गई है।

5 साल से चल रही थी रंजिश

सीएसपी अतुल कुमार सोनी के मुताबिक, बघेल और कुशवाह परिवार आमने सामने रहते हैं। दोनों परिवार भिंड के हैं। करीब 5 साल पहले मकान बनाने के समय से इनके बीच विवाद चल रहा था। कई बार झगड़ा हो चुका। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें