अब सफर होगा और आसान : रेलवे ने नई ट्रेन दी, पुरानी के फेरे भी बढ़ाएं…

उज्जैन। गर्मी के मौसम में यात्रियों का सफर आसान करने की कोशिश रेलवे कर रहा है। इसके तहत नई ट्रेन चलाई जा रही है और पुरानी के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे ने दो नई ट्रेन शुरू की है और कुछ के फेरे बढ़ाए हैं।
बांद्रा टर्मिनस -गोरखपुर
ट्रेन संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस -गोरखपुर स्पेशल रविवार को रात 12.30 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। यह सोमवार सुबह 10.22 बजे रतलाम और 11.30 बजे नागदा पहुंचेगी।
गोरखपुर-बोरीवली
ट्रेन संख्या 09158 गोरखपुर- बोरीवली स्पेशल 18 मई की रात 8.30 बजे गोरखपुर से चलेगी। यह १९ मई को रात ११.47 बजे नागदा और 12.49 बजे रतलाम पहुंचेगी। दोनों ट्रेन में स्लीपर एवं जनरल कोच होंगे।
यहां रुकेंगी
बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा,कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेलीसिटी, इज्जत नगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, एवं खालिलाबाद स्टेशनों पर रुकेंगी।
इन के फेरे बढ़ें
पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम, काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद-पटना, और पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए गए हैं। मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल और अहमदाबाद-पटना स्पेशल 20 मई और काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल, पटना-अहमदाबाद स्पेशल 21 मई तक चलेगी
ब्लॉक का असर… ट्रेन बदले रूट से चलेंगी
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मरम्मत काम के चलते पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेन बदले रूट से चलेंगी।
ट्रेन और बदला रूट
1. 17 मई से 21 जून तक मुजफ्फपुर – सूरत एक्सप्रेस बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग -कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। यह ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
2. 15 मई से 19 जून तक सूरत- मुजफ्फपुर एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग, मल्हौर- बाराबंकी चलेगी। यह भी लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
3. 18 मई से 22 जून तक गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग -कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। यह लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
4. 15 मई से 19 जून तक ओखा- गुवाहाटी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल – ऐशबाग मल्हौर- बाराबंकी होकर चलेगी। यह भी लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
5. 20 मई से 17 जून तक कामाख्या- गांधीधाम एक्सप्रेस बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग -कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। यह लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
6. 16 मई से 20 जून तक गांधीधाम – कामाख्या एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल – ऐशबाग, मल्हौर- बाराबंकी होकर चलेगी। यह ट्रेन भी लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी।









