Popup Image
Advertisement

इंदौर : 13 वर्षीय पोती की 42 साल के व्यक्ति से कराई शादी

इंदौर के रंगवासा क्षेत्र से बाल विवाह और पारिवारिक दबाव का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दादा ने अपने पोते की शादी करवाने और घर में बहू लाने की शर्त पूरी करने के लिए 13 वर्षीय पोती का विवाह 42 साल के व्यक्ति से करा दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस और बाल कल्याण समिति ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, नाबालिग बच्ची की शादी 25 अप्रैल को उज्जैन स्थित चिंतामन गणेश मंदिर में कराई गई। आरोप है कि परिवार के लोगों ने बच्ची और उसके भाई को बहाने से उज्जैन ले जाकर मंदिर के बाहर दूल्हा-दुल्हन के कपड़े पहनाए और शादी की रस्में पूरी कराईं।

बताया जा रहा है कि बच्ची ने ससुराल जाने से इनकार किया तो उसकी दादी ने उसके साथ मारपीट भी की। बाद में बच्ची की मां की शिकायत के बाद पूरा मामला सामने आया। बाल कल्याण समिति के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दूल्हे, दादा-दादी समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पहले भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर परिवार को समझाइश दी गई थी और शादी नहीं कराने का लिखित आश्वासन लिया गया था। इसके बावजूद परिजनों ने कथित तौर पर गुपचुप तरीके से विवाह करा दिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि शादी के लिए फर्जी दस्तावेज और अंकसूची तैयार किए गए थे। शिक्षा विभाग इसकी जांच कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में भी अलग कार्रवाई हो सकती है।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, बच्ची के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी मां दूसरी शादी कर चुकी है। तीनों बच्चे दादा-दादी के पास रह रहे थे। पुलिस अब पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें