Advertisement

जीरो पाइंट ब्रिज पर काली मिट्टी फैली, फिसलते रहे वाहन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पुराने शहर और फ्रीगंज को जोडऩे वाले जीरो पाइंट ब्रिज पर शुक्रवार सुबह काली मिट्टी पड़ी होने के कारण कई वाहन स्लीप हुए। सांदीपनि चौराहे से सेठी नगर तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण काम के लिए गुरुवार रात को सड़क की साइड में मिट्टी का भराव किया था।

Advertisement

भराव के लिए मिट्टी हीरा मिल चौराहे के खाली मैदान से लाई गई। जिसके लिए रात भर ट्रैक्टर-ट्राली चलीं। ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से काली मिट्टी हीरा मिल चौराहे से जीरो पाइंट ब्रिज और देसाई नगर के सड़क निर्माण स्थल तक गिरती रही। इस कारण सुबह इस रोड पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें