प्रजा का हाल जानने के लिए चांदी की पालकी में निकले बाबा बैजनाथ

आगर : बैजनाथ महादेव की 48वीं शाही सवारी
Advertisement
आगर-मालवा। प्रसिद्ध बैजनाथ महादेव की 48वीं शाही सवारी दोपहर 1 बजे बैजनाथ महादेव मंदिर से आरती के बाद शुरू हुई। प्रजा का हाल जानने के लिए बाबा बैजनाथ वर्ष में एक बार सावन के आखिरी सोमवार को नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं।
बाबा की एक झलक पाने के लिए शहरवासी पूरे वर्ष भर उनका इंतजार करते हैं। बैजनाथ महादेव से शहर भ्रमण करते हुए बाबा की शाही सवारी रात करीब 10:00 बजे पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंचेगी, जहां आरती के बाद सवारी होगी।
Advertisement






