Popup Image
Advertisement

आयुर्वेद कॉलेज के इंटर्न स्टाइपेंड को लेकर भड़के, काम बंद किया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज के इंटर्न सेामवार को एक बार फिर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर एकाएक हड़ताल पर चले गए। उन्होंने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और एलोपैथिक इंटर्न समान स्टाइपेंड की मांग की। यह इंटर्न का दूसरा प्रदर्शन था। करीब २५ दिन पहले भी उन्होंने इसी मांग को लेकर काम बंद किया था और धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी। सोमवार को धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सामने इन्होंने तंबू लगाकर धरना शुरू किया। करीब १०० की संख्या में बैठे इंटर्न के एकाएक धरने पर बैठने का असर अस्पताल के कामकाज पर भी पड़ा।

Advertisement

दरअसल, एलोपैथिक इंटर्न का स्टाइपेंड 22 हजार रुपए है, जबकि आयुर्वेदिक इंटर्न को केवल 9 हजार रुपए मिलते हैं। 10 सितंबर को हुई हड़ताल के दौरान इन्हें आश्वासन मिला था लेकिन 25 दिन बाद भी यह पूरा नहीं हुआ। तब सीएम ने कहा था कि एलोपैथिक और आयुर्वेद दोनों मेरी दो आंखें हैं।

दूसरी आंख तो मांग पूरी होनी चाहिए : इंटर्न का कहना था कि आयुष को अगर सरकार अपनी दूसरी आंख मानती है तो हमारी मांगों को भी पूरा करना चाहिए।

Advertisement

7 से करेगें प्रदेश स्तर पर हड़ताल: धन्वंतरि महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राम तीर्थ शर्मा ने बताया कि इंटर्न से बातचीत चल रही है। उनका मसला राज्य स्तरीय है। 7 को राज्य स्तर पर हड़ताल होनी है तो अभी धरना देने का कोई तुक नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें