Popup Image
Advertisement

रात को फ्लैट छोड़ा, सुबह लौटीं तो उड़ गए होश

एफएसएल टीम पहुंची जांच करने

Advertisement

उज्जैन। जूना सोमवारिया स्थित हुसैनी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चोरी की वारदात हो गई। बदमाश सूने मकान से 15 लाख के जेवरात और 25 हजार रुपए की नगदी ले गए।

दरअसल, 206 नंबर का यह फ्लैट जुमाना पति सादिक मानपुर वाला का है। वे अकेली रहती हैं। पारिवारिक सदस्य काईद मानपुर वाला ने बताया कि सोमवार रात 11.35 बजे जुमाना अपार्टमेंट की ही ऊपरी मंजिल मेंं रहने वाले रिश्तेदार परिवार के यहां सोने गई थीं। सुबह वह वापस लौटीं तो मुख्य दरवाजा टूटा था। यह देखकर वह घबरा गई। अंदर जाकर देखा तो आलमारी के ताले टूटे थे और सामान अस्त-व्यस्त था।

Advertisement

जांच करने पर सोने के 15 लाख कीमत के जेवरात और 25 हजार रुपए नगद गायब थे। तत्काल जीवाजीगंज पुलिस को सूचना दी गई। एफएसएल टीम के साथ स्निफर डॉग भी बुलाया गया। वह कुछ दूर जाकर लौट आया।

सीसीटीवी कैमरों में नहीं दिखा कोई हुसैनी अपार्टमेंट सीसीटीवी कैमरों से लैस है। इनके फुटेज चैक किए गए लेकिन एक भी गतिविधि कैद नहीं हुई। आसपास के फुटेज तलाशे जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें