Popup Image

रेलवे ने माधवनगर स्टेशन तरफ अतिक्रमण मुक्त कराई जमीन

उज्जैन। माधव नगर रेलवे कॉलोनी स्थित दो दरगाह सहित होटल, गुमटी, ठेलों को हटाकर रेलवे ने शनिवार तडक़े अतिक्रमण हटा दिया।

Advertisement

रेलवे इस जमीन पर सिंहस्थ के लिए होल्डिंग एरिया विकसित करेगा। जीआरपी, आरपीएफ, जिला पुलिस व प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में कार्रवाई करीब 4 घंटे तक चली। माधवनगर स्टेशन की तरफ रेलवे की जमीन पर गुमटी, ठेले से लेकर होटल तक थी।

जमीन पर दो दरगाह भी थीं, जिसके आसपास कीजमीन को लेकर वारिस खान और शहजाद खान ने वक्फ ट्रिब्यूनल में केस लगा रखा है। बताया जा रहा है कि स्टे होने के कारण रेेलवे खसरा नंबर 1937, 1938 की जमीन पर कब्जा नहीं ले पा रहा था। शुक्रवार को स्टे हटते ही रेलवे अफसरों ने जमीन मुक्त करा ली। पीआरओ ने बताया कि जमीन पर 3 होल्डिंग बनाये जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें