Popup Image
Advertisement

नीमच में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग

5-6 करोड़ के नुकसान का अनुमान

Advertisement

नीमच। शहर में बुधवार दोपहर एक फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग से फैक्ट्री में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री संचालक ने करीब 5 से 6 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान जताया है।

दोपहर 12:30 बजे धधकी फैक्ट्री

Advertisement

जानकारी के अनुसार, नीमच के पीजी कॉलेज के पीछे कृषि विज्ञान केंद्र के पास स्थित DV Distribution Services की फर्नीचर फैक्ट्री में दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गई। शुरुआत में फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।

फैक्ट्री स्टाफ ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

Advertisement

फर्नीचर जलकर हुआ खाक

फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में फर्नीचर रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकलकर्मियों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

फैक्ट्री में आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। हालांकि, फैक्ट्री संचालक ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है।

आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। संचालक के मुताबिक प्रारंभिक अनुमान के आधार पर नुकसान करीब 5 से 6 करोड़ रुपए का हो सकता है। पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें