‘भारत सरकार’ लिखी गाड़ी, अंदर शव और पास सल्फास… क्या हुआ था युवक के साथ?

अक्षरविव न्यूज रतलाम। रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर अधिकारी विश्राम गृह के सामने खड़े वाहन में बुधवार सुबह ड्राइवर का शव मिला। वाहन मालिक प्रेमसिंह जब करीब 10:15 बजे कार के पास पहुंचे तो उन्होंने बीच की सीट पर ड्राइवर हेमंत पिता दातार सिंह का शव देखा। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची।
जीआरपी ने कार की जांच की तो बीच वाली सीट पर हेमंत का शव अंडरवियर में मिला। कार में उसके कपड़े, पानी की बोतल और सल्फास पाउडर के तीन पाउच मिले। कार के अंदर और बाहर उल्टी भी मिली है।
प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से आत्महत्या की आशंका जताई गई है। जीआरपी ने शव को जांच के बाद करीब 11:15 बजे ऑटो रिक्शा से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जीआरपी की प्रारंभिक जांच में युवक के पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पत्नी के अनुसार, हेमंत तीन दिन से घर नहीं गया था। वाहन रेलवे में अटैच होने के कारण वह अक्सर ड्राइविंग के काम से बाहर रहता था। वाहन मालिक ने बताया कि उनकी गाडिय़ां रेलवे में अटैच हैं। हेमंत पिछले तीन साल से उनकी गाड़ी चला रहा था।
जीआरपी कर रही जांच
शव मिलने की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार, जीआरपी चौकी प्रभारी रामपाल इवने और एसएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे। शिनाख्त होने के बाद हेमंत की पत्नी, मां और अन्य परिजन भी वहां पहुंचे। जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। कार में जहरीले पदार्थ के पड्डयम कर सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।









