Popup Image
Advertisement

दिवाली के बाद पटनीबाजार में क्या बदलेगा? किस शर्त पर हुए व्यापारी राजी

पटनीबाजार, गोपाल मंदिर क्षेत्र का बाजार खुला

Advertisement

चौड़ाई कम-ज्यादा करने पर अभी नहीं बनी सहमति

उज्जैन। महाकाल चौराहा- कमरी मार्ग चौड़ीकरण के दायरे में आ रहा पटनीबाजार और गोपाल मंदिर क्षेत्र मंगलवार को फिर से खुल गया। जनप्रतिनिधियों, अफसरों के साथ व्यापारी रहवासी महासंघ की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। फिलहाल दिवाली तक चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं होगा। चौड़ाई कम ज्यादा करने पर अभी सहमति नहीं बनी है।

Advertisement

दरअसल, शहर के प्रमुख मार्गों में आने वाले इस सड़क की सबसे बड़ी समस्या अव्यवस्थित ट्रैफिक है। करीब 40 फीट चौड़ी सड़क का 20 फीट एरिया ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, ठेले वालों और दुकानदारों के सामान के कारण घिरा रहता है। नगरनिगम इस सड़क को 68 फीट चौड़ा करना चाहता है। उसने सड़क के दोनों तरफ 4-4 मीटर पर मार्किंग की है। इसे लेकर ही व्यापारी रहवासी संघ विरोध पर उतर गया है। सोमवार को उसने पूरे दिन बाजार बंद रखकर अपना आक्रोश जाहिर किया। शाम को सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने महासंघ के पदाधिकारियों से चर्चा की। इसमें दिवाली तक चौड़ीकरण काम नहीं शुरू करने पर सहमति बनी है।

यह भी तय हुआ
काम शुरू करने से पहले व्यापारियों के साथ मीटिंग की जाएगी। सहमति से ही आगे काम शुरू किया जाएगा। महासंघ ने तोडफ़ोड़ की जगह अंडरग्राउंड केबलिंग, अनावश्यक बिजली पोल हटाने, नो पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग और वन-वे ट्रैफिक का प्लान भी अफसरों के सामने रखा।

Advertisement

दिवाली बाद चर्चा करेंगे
प्रशासनिक अफसर दिवाली बाद फिर से व्यापारियों से चर्चा करेंगे। उसमें चौड़ीकरण के तरीके और चौड़ाई पर बात होगी। फिलहाल बाजार खुल गया है।
प्रशांत सोनी,
अध्यक्ष, युवा व्यापारी फेडरेशन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें