Popup Image
Advertisement

रत्नसागर तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

शव निकालने में जुटी पुलिस और नगर पालिका की टीम

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज आगर-मालवा। शहर के रत्नसागर (रातडिय़ा) तालाब में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति देखकर लोग हैरान रह गए। आशंका जताई जा रही है कि शव काफी समय से तालाब में पड़ा हुआ था। हालत यह थी कि शव के ऊपर झाडिय़ां उग आई थीं और उनके बीच से केवल पैर दिखाई दे रहे थे, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा पानी और झाडिय़ों में छिपा हुआ था।

जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे पतंग लूटने के लिए तालाब किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर झाडिय़ों के बीच दिखाई दे रहे पैरों पर पड़ी। पास जाकर देखने पर तालाब में शव होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Advertisement

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को तालाब से बाहर निकालने में आ रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने नगर पालिका की टीम को सूचना दी। इसके बाद नगर पालिका की टीम भी मौके पर पहुंची और शव निकालने के प्रयास शुरू किए।

समाचार लिखे जाने तक शव को तालाब से बाहर नहीं निकाला जा सका था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव बाहर निकलने के बाद ही उसकी पहचान, मौत के कारण और अन्य परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें