Popup Image

भजन-कीर्तन में खूनी खेल: साले ने चाकू घोंपकर की जीजा की हत्या

खुड़ैल के दूधिया गांव की वारदात: विवाद के बाद सीने में मारा चाकू, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। गमगीन माहौल में गूंजती भजनों की धुनें उस वक्त मातम और चीखों में बदल गईं, जब एक सिरफिरे साले ने भरी महफिल में अपने ही जीजा के सीने को धारदार चाकू से छलनी कर दिया। रिश्ते-नाते और इंसानियत को ताक पर रखकर अंजाम दी गई इस खूनी वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। खून से लथपथ जीजा को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में खुड़ैल पुलिस जुटी है।

पुलिस के मुताबिक घटना खुड़ैल के ग्राम दूधिया स्थित नीलगिरि परिसर की है। देवास निवासी फरियादी नीरज मकवाना ने बताया कि वह भाई दीपक और भाभी के साथ ससुराल में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। देर रात करीब 2 बजे भजन-कीर्तन के दौरान आरोपी साला वहां पहुंचा और दीपक से उलझ पड़ा। विवाद बढ़ते ही उसने धारदार चाकू निकालकर दीपक के सीने में घोंप दिया। बीच-बचाव में दीपक के हाथ में भी गहरे जख्म आए।

Advertisement

वारदात को अंजाम देकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। परिजन निजी वाहन से आनन-फानन में दीपक को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

हेड कॉन्स्टेबल की अचानक बिगड़ी तबीयत हो गई मौत

Advertisement

इंदौर। ड्यूटी पूरी कर घर लौटे एक पुलिस जवान की संदिग्ध हालात में अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। पलासिया थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जैसे ही नाइट ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे पर पहुंचे, उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट शुरू हुई। अस्पताल ले जाने तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

मल्हारगंज पुलिस के अनुसार चौथी पल्टन निवासी संजय अजनार (38) पलासिया थाने में हेड कॉन्स्टेबल थे। शुक्रवार सुबह नाइट शिफ्ट खत्म कर वे घर पहुंचे, जहां पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। अचानक सीने में तेज दर्द उठने पर परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल और फिर गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से झाबुआ के रहने वाले संजय बीते 15 वर्षों से पुलिस विभाग में पदस्थ थे। जवान की असमय मौत से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें