Popup Image

1 हजार साल पुराने चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन करने पहुुंचे लोग

दीपोत्सव में भाई दूज : भाई के लंबे जीवन के लिए बहनों ने की प्रार्थना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सनातनियों के सबसे बड़े त्योहार दीपोत्सव के समापन की घड़ी आ गई है। इस कड़ी में बुधवार को बहन-भाई के प्रेम का प्रतीक भाईदूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना की और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। घर-परिवारों के साथ मंदिरों में भी पर्व की रौनक दिखाई दी। अंकपात स्थित 1 हजार साल पुराने चित्रगुप्त मंदिर में लोग दर्शन करने पहुंचे।

भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। यह सूर्य की संतान यमराज और यमुना की कहानी पर आधारित है। कहा जाता है कि यमराज बहन यमुना के यहां कार्तिक शुक्ल की द्वितीया के दिन अचानक पहुंचे थे। उनका सत्कार यमुना ने किया था। तब यमराज ने बहन से वर मांगने का कहा था और तब यमुना जी ने भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना की थी। तभी से यह भाईदूज का पर्व मनाया जाता है।

Advertisement

चित्रगुप्त जी का पूजन- यम द्वितीया पर चित्रगुप्त जी का पूजन करने का विधान भी है। अंकपात क्षेत्र में 1 हजार साल पुराना चित्रगुप्त धाम स्थित है। कायस्थ समाज के दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे भारत में चित्रगुप्त जी के तीन धाम है।उसमें से एक उज्जैन का है। हर साल यम द्वितीया पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। मंंदिर के सामने यमुना सरोवर है। इसमें लोग स्नान करते हैं।

रामघाट क्षेत्र स्थित धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर में भी लोग यम द्वितीया पर पूजन करने पहुंचे। तीर्थ पुरोहित पं. राकेश जोशी ने बताया कि यम द्वितीया पर धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर में पूजन का महत्व है। इस दिन भाई-बहन यहां आकर दर्शन करते हैं। यूं मथुरा-वृंदावन में भाई-बहन आज के दिन यमुना में स्नान करते हैं। उज्जैन तीर्थ है तो यहां का अलग महत्व है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें