Popup Image

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने नवाया बाबा के सामने शीश

उज्जैन। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने देवउठनी ग्यारस पर बाबा महाकाल के सामने शीश नवाया। भस्मार्ती में शामिल हुए शुक्ल का अभिनंदन पीआरओ आशीष फलवाडिय़ा ने किया। शुक्ल ने कहा कि एकादशी के शुभ दिन में बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिलना बाबा की कृपा है। वह सबका कल्याण करें, सब सुखी हो, सभी पर उनका आशीर्वाद बना रहे।

Advertisement

दोपहर आएंगे विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शुक्रवार की दोपहर शहर आएंगे। वे एक स्कूल में होने वाले सेमिनार में शािमल होंगे। कार्यक्रम से शाम 4.30 निवृत होने के बाद वे जावरा जाएंगे। यहां वे विधायक राजेंद्र पांडेय के पुत्र के विवाह समारोह में शिरकत करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें