डॉ. आंबेडकर नगर दानापुर व उधना-रक्सौल के बीच आज स्पेशल ट्रेन

उज्जैन। विंटर सीजन में पश्मि रेलवे डॉ. आंबेडकर नगर-दानापुर और उधना-रक्सौल के बीच शुक्रवार को वन-वे स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। यह विशेष किराये के साथ संचालित होंगी।
Advertisement
1 ट्रेन संख्या 09345 डॉ. आंबेडकरनगर-दानापुर शुक्रवार शाम 6.०० बजे रवाना होगी। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर शाम 7.50 बजे पहुंचेगी। शनिवार रात 8.45 बजे यह दानापुर पहुंचेगी।
2 ट्रेन संख्या 09161उधना-रक्सौल शुक्रवार रात 8.20 बजे रतलाम और 9.53 बजे नागदा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह रविवार रात 2 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
Advertisement









