Popup Image

सवा करोड़ के मोबाइल चोरी कर 11 लाख में बेचे, मुंबई के चोर बाजार तक पहुंचा उज्जैन का माल

एनआईए ने 5 चोरों को पकड़ा, हैदराबाद जेल से दो को लाई पुलिस

फ्रीगंज की दुकानों से चुराए सवा करोड़ के मोबाइल मुंबई में 11 लाख रुपए में बेचे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। फ्रीगंज के कमला नेहरू मार्ग स्थित दो मोबाइल दुकानों के शटर, ताले तोडक़र सवा करोड़ के मोबाइल चोरी करने वाले बदमाशों की गैंग एनआईए के हत्थे चढ़ गई है। हैदराबाद से प्रोडक्शन वारंट पर उज्जैन लेकर आई माधव नगर पुलिस के सामने आरोपियों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इन्होंने सवा करोड़ रुपए के मोबाइल महज ११ लाख रुपए में मुंबई के चोर बाजार में बेच दिए थे और मिली राशि आपस में बांट ली थी।

दरअसल, 10 जुलाई 2026 की रात फ्रीगंज के कमला नेहरू मार्ग स्थित एसएस मोबाइल व हाईच्वाइस मोबाइइ शॉप के शटर व ताले तोडक़र वारदात की गई थी। एसएस शॉप के मैनेजर अभिषेक दवे निवासी ऋषि नगर ने माधव नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस को बताया था कि दुकान से 123 मोबाइल चोरी हुए हैं। हाईच्वाइस मोबाइल शॉप के संचालक नरेश शीतलानी की दुकान से पैकिंग में रखे 78 मोबाइइ चोरी हुए थे। दोनों शॉप्स से चोरी 201 मोबाइल की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए थी।

Advertisement

मुंबई तक पहुंची पुलिस

माधव नगर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित दो दुकानों में इतनी बड़ी चोरी की वारदात को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे, जिसमें 4 नकाबपोश बदमाश दिखे थे। चोर बिना नंबर की कार से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी कार से निकल गए थे। पुलिस टीमें चोरों की तलाश में मुंबई तक पहुंची लेकिन तब सफलता हाथ नहीं लगी थी। एनआईए की पूछताछ में चोरी का पता चला।

Advertisement

एनआईए ने पकडक़र हैदराबाद पुलिस को सौंपा

उज्जैन में हुई चोरी की वारदात के पेटर्न पर हैदराबाद में भी मोबाइल दुकानों पर चोरी हुई थी। इसको लेकर एनआईए भी अलर्ट मोड पर थी। उसी टीम ने मोहम्मद तबरेज पिता दाऊद शेख (38) निवासी पवई मुंबई, मो. रफी पिता अब्दुल मलिक (54) निवासी हैदराबाद, फरहान निवासी मुंबई, रमेश व एक अन्य को पकड़ा व हैदराबाद पुलिस के सुपुर्द किया था।

मुंबई के चोर बाजार में बिके मोबाइल बंगलादेश पहुंचे

मोहम्मद तबरेज ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उज्जैन की मोबाइल दुकानों से चोरी किए मोबाइल मुंबई के चोर बाजार में 11 लाख रुपए में बेचे थे। यह रुपए चारों ने आपस में बांट लिए ोि। बताया जाता है कि मुंबई के चोर बाजार में बिके मोबाइल बंगलादेश पहुंच गए हैं, जहां से इनकी रिकवरी कर पाना अब मुश्किल है।

रिमांड पर पूछताछ जारी

टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि फ्रीगंज की मोबाइल दुकानों में चोरी करने वाले दो बदमाशों को 8 दिन के प्रोडक्शन रिमंाड पर उज्जैन लाया गया है। इनसे पूछताछ कर रहे हैं। मोबाइल की रिकवरी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

जेल में हुई दोस्ती

तबरेज, फरहान, रमेश व एक अन्य मुंबई के रहने वाले हैं। चारों ने हैदराबाद में चोरी की वारदात की थी । पकड़ाने के बाद चारों जेल गए थे। वहां पहले से चोरी के मामले में बंद मोहम्मद रफीक से उनकी दोस्ती हुई। जमानत पर छूटने के बाद चारों मिले और घूमते हुए उज्जैन आए। फ्रीगंज की मोबाइल दुकानों की रैकी की और देर रात वारदात को अंजाम दिया।

गोधरा में पलटी कार, छोडक़र भागे

वारदात में इस्तेमाल की गई कार फरहान ने मुंबई से खरीदी थी। हैदराबाद व उज्जैन में वारदातों को अंजाम देने के बाद यह गुजरात में वारदात करने के लिए निकले लेकिन गोधरा में कार का एक्सीडेंट हो गया तो कार वहीं छोडक़र भाग गए थे।

तीन साथी जमानत पर छूटे

एनआईए के हत्थे चढऩे के बाद हैदराबाद पुलिस ने चोरों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और रिकवरी का प्रयास किया। जेल जाने के बाद इनके तीन साथी तो जमानत पर छूट गए लेकिन तबरेज और रफीक की जमानत नहीं हो पाई। इधर माधव नगर पुलिस जानकारी मिलने पर हैदराबाद पहुंची और दोनों को ८ दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उज्जैन आई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें