Popup Image

भस्म आरती बुकिंग की रील डालना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

उज्जैन। सोशल मीडिया पर भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती की बुकिंग के लिये रील डालने वाले के खिलाफ महाकाल थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। टीआई गगन बादल ने बताया कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफार्म पर किसी शख्स ने महाकालेश्वर की भस्म आरती बुकिंग की रील डाली थी।

Advertisement

पुलिस को जानकारी मिली तो इसकी जांच की, इसमें एक मोबाइल नंबर मिला जिसके माध्यम से रील डालकर लोगों को भ्रमित कर अवैध तरीके से रुपए ठगना प्रतीत हुआ।

टीआई के अनुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने इस प्रकार की कोई सुविधा लोगों को नहीं दी है और न ही कोई विज्ञापन कराया था। फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही रील को सायबर सेल की मदद से हटाकर रील डालने वाले मोबाइल धारक की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें