Popup Image

रोल बेस्ड पुलिसकर्मियों ने समझी सिंहस्थ की अपनी भूमिका

सिंहस्थ की तैयारी : भीड़ प्रबंधन, रेडियो संचार और ट्रैफिक की दी जानकारी

Advertisement

महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था होल्डअप व्यवस्था की ली जानकारी
उज्जैन। सिंहस्थ में सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को रोल बेस्ड ट्रेनिंग के तहत क्राउड मैनेजमेंट,रेडियो कम्युनिकेशन और ट्रैफिक की बारीकियों की जानकारी बुधवार को दी गई। महाकाल मंदिर दर्शन व्यवस्था और होल्डअप सिस्टम उनको व्यक्तिगत तौर पर दिखाया भी गया।

दरअसल, उज्जैन पुलिस की 7 दिवसीय भूमिका आधारित ट्रेनिंग ३ दिन पहले शुरू हुई है। तीसरे दिन अधिकारी-कर्मचारियों को महाकाल मंदिर की दर्शन ,भीड़ प्रबंधन , रेडियो संचार प्रणाली, पुलिस कंट्रोल रूम तथा सिंहस्थ मेला क्षेत्र की यातायात व्यवस्था जानकारी दी गई। 4 सत्र में हुए प्रशिक्षण के पहले सत्र में महाकाल मंदिर के प्रवेश, निर्गम दर्शन व्यवस्था, शीघ्र दर्शन, भीड़ नियंत्रण एवं होल्डअप की समझाइश दी गई।

Advertisement

1 एएसपी पूर्व आलोक शर्मा ने महाकाल लोक के गेट नंबर-1, अन्नक्षेत्र, पिनाक द्वार, शक्तिपथ, अशोक सेतु, रुद्रसागर, विक्रम टीला, मानसरोवर भवन, कंट्रोल रूम, बड़ा गणेश मंदिर, मंदिर चौकी एवं महाकाल थाना सहित महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी दी।

2 दूसरे सत्र में मेला क्षेत्र की रेडियो संचार व्यवस्था और पुलिस इकाइयों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान, का तरीका बताया गया। एसपी (रेडियो) एचएन अहिरवार और उनकी टीम ने बताया कि सिंहस्थ में पुलिस बल के बीच फॉस्ट टेलीकम्युनिकेशन क्यों जरूरी है।

Advertisement

3 तृतीय सत्र में प्रतिभागियों ने सिंहस्थ मेला क्षेत्र के प्रमुख चौराहों के यातायात प्रबंधन की जानकारी हासिल की। हरसिद्धि चौराहा, हरसिद्धि पाल, गुदरी, चौबीस खंबा, नागचंद्रेश्वर, गोपाल मंदिर, छत्री चौक, महाकाल घाटी चौराहा, नीलकंठ द्वार एवं हरिफाटक ब्रिज पर रहने वाले ट्रैफिक दबाव से डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने अवगत कराया।

4 चौथे सत्र में  शाम 4 से 6 बजे तक प्रतिभागियों को सिंहस्थ मेला क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा कराया गया। इस दौरान भौगोलिक स्थिति, मार्गों की संरचना, यातायात संचालन एवं श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी जानकारी दी गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें