अघोरी साधु ने श्मशान में मनाई होली

उज्जैन। बड़ा पुल स्थित श्री पंच दस नाम जूना अखाड़ा के जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज कामाख्या तंत्र पीठ आश्रम पर इस बार अनोखी होली देखने को मिली। हिमालय गिरी महाराज के नेतृत्व में अघोरी साधु ने श्मशान में होली मनाई और भगवान शिव के गणों को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement









