Advertisement

CM डॉ. मोहन यादव ने पुणे में हुए इंटरैक्टिव सेशन में निवेशकों और उद्योगपतियों से किया संवाद

पुणे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में हुए इंटरैक्टिव सेशन में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और निवेशकों को संबोधित कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्य प्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है। प्रदेश में वर्ष-2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया है।

औद्योगिक विकास की गति को तेज कर प्रदेश को आर्थिक रूप से अधिक उन्नत और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से निवेश-अनुकूल नीतियों, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे और कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।मध्य प्रदेश, अपने प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ, निवेशकों के लिए एक आकर्षक केन्द्र के रूप में उभर रहा है। हमारी व्यापारिक राजधानी इंदौर ने स्वयं को स्वच्छता की राजधानी के रूप में भी स्थापित किया है।

Advertisement

पीथमपुर और मंडीदीप प्रदेश ही नहीं देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, खनन, फार्मा, पर्यटन, आईटी,सहित सभी क्षेत्रों में सुगम एवं आकर्षक नीतियां विकसित की गई हैं।

राज्य के विभिन्न अंचलों में निवेश प्रोत्साहन के लिए देश के शहरों में जाकर उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किये गए हैं। पुणे का सत्र भी इसी क्रम की अगली कड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर इंटरैक्टिव सेशन का शुभारंभ किया।

Advertisement

Related Articles