सीएम डॉ. यादव ने घर पर किया अष्टमी पूजन, रात 1 बजे तक गरबा पंडालों में घूमे

उज्जैन। महाअष्टमी पर माता पूजन करने घर आए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार देर रात 1 बजे तक शहर के आधा दर्जन से अधिक गरबा पंडालों मेंं घूमे। यहां उन्होंने लाडली बहनाओं को अगले महीने दीपावली की भाईदूज से 1500 रुपए देने का पुराना वादा दोहराया। गरबा आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। मंच से उज्जैनवासियों को संबोधित कर शहर के विकास की गाथा बताई।मंगलवार शाम करीब 4.45 बजे उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अपने घर पर अष्टमी पूजन किया। इसके बाद वे देवदर्शन और गरबा पांडालों के निकले। रात एक बजे तक गरबा कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी बनी थी।

इन पंडालों में पहुंचे सीएम
संस्था अलख द्वारा पांड्याखेड़ी में आयोजित गरबा। बुधवारिया स्थित पांडाल में माता का पूजन। नागझिरी पर श्री महाकाल यूथ क्लब का गरबा। कालिदास अकादमी में नवरंग डांडिया। दशहरा मैदान पर श्री अंगारेश्वर पार्क कॉलोनी गरबा उत्सव। नानाखेड़ा खेल परिसर में आयोजित गरबा।पार्क पैलेस में सिंधी समाज का गरबा उत्सव। सामाजिक न्याय परिसर सांसद अनिल फिरोजिया का गरबा उत्सव। जयसिंहपुरा स्थित श्री महाकाल भैरव भक्त मंडल।









